{"_id":"58f266dc4f1c1b042bcf61ad","slug":"the-driver-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में चालक की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कंजरा दिलशादपुर गांव के पास शनिवार की सुबह डीसीएम का पहिया बदल रहे चालक को अनियंत्रित जीप कुचलते हुए गड्ढे में पलट गई। घटना के बाद जीप छोड़कर चालक फरार हो गया। हादसे में घायल डीसीएम चालक को पीएचसी अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया जहां परीक्षण कर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक के घर वालों को सूचना देकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मैनपुरी जिले के विछवा थाना क्षेत्र के अंजनी गांव निवासी अखिलेश यादव (32) पुत्र सुखलाल डीसीएम गाड़ी का चालक और मालिक था। अखिलेश की अन्य भी कई गाड़ियां चलती हैं। अखिलेश अपनी डीसीएम से कोई भाड़ा लेकर आजमगढ़ आया हुआ था। मैनपुरी लौटते समय रास्ते में जैसे ही जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कंजरा दिलशादपुर गांव के समीप पहुंचा कि डीसीएम का पिछला पहिया पंक्चर हो गया।
अखिलेश गाड़ी साइड में खड़ी कर पहिया बदल रहा था। इस दौरान उधर से गुजर रही अनियंत्रित जीप अखिलेश को रौंदते हुए गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद जीप चालक अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जबकि स्थानीय लोगों की मदद से घायल अखिलेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अखिलेश की पहचान उसके साथ मौजूद खलासी ने बताया। वह चार बच्चों का पिता था। पुलिस अखिलेश के घर वालों को सूचना देकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।