फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The doors of the temples were closed as soon as the Sutak started.

Azamgarh News: सूतक लगते ही बंद हुए मंदिरों के कपाट

Tue, 03 Mar 2026 09:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
The doors of the temples were closed as soon as the Sutak started.
नगर के पुरानी कोतवाली ​स्थित ​शिव मंदिर में चंद्रग्रहण को लेकर बंद ताला। संवाद
आजमगढ़। मंगलवार को चंद्रग्रहण के सूतक काल को देखते हुए सभी मंदिरों को कपाट बंद कर दिए गए। जनपद के प्रसिद्ध बड़ा गणेश मंदिर, बड़ादेव स्थित दुर्गा मंदिर, चौक स्थित दक्षिण मुखी मंदिर, पुरानी कोतवाली के सूर्य कुमार सिंह पार्क स्थित मंदिरों के कपाट चंद्रग्रहण का सूतक काल शुरू होने से पहले ही बंद कर दिए गए। बड़ा गणेश मंदिर और दक्षिण मुखी देवी मंदिर में काफी श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं। लेकिन, मंगलवार को सूतक काल के शुरू होने के साथ ही मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। मंदिर के गर्भगृह के कपाट चंद्रग्रहण खत्म होने के बाद ही खोले जाएंगे। जब तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे तब तक भक्तों को भगवान के दर्शन नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन

बड़ा गणेश मंदिर के महंथ ने लोगों से अपील की कि सूतक काल के कारण पूजा नहीं हो सकती। ग्रहण काल समाप्त होने के बाद ही भगवान के दर्शन हो पाएंगे। दक्षिणमुखी देवी मंदिर के पुजारी शरद तिवारी ने बताया कि चंद्रग्रहण का सूतक का मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे से ही शुरू हो गया है। जिसके बाद सभी मंदिरों को के कपाट बंद कर दिए गए हैं। सूतक काल और चंद्र ग्रहण का समय रात साढ़े आठ बजे तक रहेगा। तब तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed