फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The DIG of Akanksha's skill was also convinced

आकांक्षा के हुनर के डीआईजी भी हुए कायल

Fri, 11 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The DIG of Akanksha's skill was also convinced
आजमगढ़। जनपद के नरौली मुहल्ले की रहने वाली बेटी के हुनर के कायल डीआईजी भी नजर आए। जब उसने हुबहू उनके आकृति की पेंटिंग बनाकर उन्हें भेंट की। जनपद की बेटी के इस हुनर की तारीफ किए बगैर नहीं रह सके। उन्होंने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली की रहने वाली आकांक्षा के प्रतिभा की आज हर कोई तारीफ कर रहा है। आकांक्षा की तीन बहनें और एक भाई है। उसकी उम्र महज 20 वर्ष है और वह डीएवी पीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। आकांक्षा को बचपन से ही चित्र बनाने का शौक था। उसने पहला चित्र 2015 में बनाया था। जिसकी लोगों ने तारीफ कर उसकी हौसला अफजाई की थी। इसके बाद से वह लगातार चित्र बनाती आ रही है।चार जून को वह अपने भाई के साथ डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे से मुलाकात के लिए पहुंची और खुद के द्वारा बनाया उनका हूबहू चित्र उन्हें भेंट किया। डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे इस चित्र को देख काफी अभिभूत हुए। उन्होंने कहा कि आप इसी तरह कला की दुनिया में मेहनत करें और आने वाले समय में आजमगढ़ का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed