फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The detainee in the scam died during treatment

घोटाले में निरुद्ध बंदी की इलाज के दौरान मौत, वर्ष 2017 में हुई थी गिरफ्तारी

Wed, 27 Jan 2021 11:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 27 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The detainee in the scam died during treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

खाद्यान्न घोटाले में जिला कारागार में निरुद्ध बंदी कमल (70) की सोमवार की रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बलिया जिले के उभाव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड स्थित बहुरहवा गांव निवासी कमल आजमगढ़ में खाद्यान्न विभाग में बतौर मार्केटिंग इंस्पेक्टर तैनात थे। इसी दौरान उन पर खाद्यान्न घोटाले का आरोप लगा और जांच शुरू हुई। 

विज्ञापन


इस बीच वह सेवानिवृत्त होकर अपने घर बलिया चले गए। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर 2017 में इनकी गिरफ्तारी हुई और तभी से वे जेल में निरुद्ध थे। बीते शुक्रवार को उनकी तबीयत खराब हुई तो जेल प्रशासन ने जिला कारागार में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की देर रात उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed