फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The deranged killed the ex-chief's wife

Azamgarh News: विक्षिप्त ने की पूर्व प्रधान के पत्नी की हत्या

Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
The deranged killed the ex-chief's wife
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव में सोमवार की सुबह एक विक्षिप्त (मानसिक रूप से बीमार) युवक ने अलाव ताप रहे पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी पर सरिया से हमला कर दिया। इस घटना में जहां पत्नी की मौत हो गई। वहीं पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा तीन अन्य लोगों को भी सरिया से वार कर घायल कर दिया। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बेलवाना गांव निवासी अशोक उर्फ टेल्हू पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार था। सोमवार की सुबह वह घर से सरिया का टुकड़ा लेकर निकला। सबसे पहले वह सीवान में पहुंचा जहां उसने करन (35) को सरिया से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद वह महुजा मोड़ पर पहुंचा, जहां पूर्व प्रधान रामदुलार (80) अपनी पत्नी कुमारी देवी (75) के साथ अलाव ताप रहे थे। उसने सरिया से प्रहार कर दिया। इस घटना में कुमारी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पूर्व प्रधान रामदुलार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने के लिए पहुंचे उनके पुत्र अजय (45) को भी अशोक ने सरिया से मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वह महुजा मोड़ स्थित चाय की दुुकान पर पहुंचा। जहां चाय पीने के लिए महुजा मिल के पास रहने वाले ललसू (48) को सरिया से प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों ने अशोक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में कुमारी देवी की मृत्यु हो गई है। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार-पांच दिनों से उसकी हरकतें ठीक नहीं थीं
गांव के लोगों के मुताबिक बेलवाना गांव निवासी अशोक उर्फ टेल्हू पिछले चार-पांच दिन से मानसिक रूप से बीमार था। ग्रामीण उसकी ऊल-जलूल हरकतों को देखकर ऐसा कह रहे थे। लोगों का कहना है कि पहले भी कुछ दिक्कत उसे थी, लेकिन पिछले कुछ दिन से उसकी हरकतें बढ़ गई थीं। वहीं एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि परिवार और लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि चार-पांच दिन पूर्व आरोपी युवक ने अपनी पत्नी की भी गला दबाकर मारने की कोशिश की थी। सोमवार की सुबह चारपाई वगैरह फेंक दिया था। उसके भाई ने उसे रोका तो उसे भी मारने के लिए दौड़ा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed