{"_id":"57c9c84a4f1c1bd4352cb54a","slug":"the-death-of-the-father-son-bike-riding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुुबारकपुर थाना क्षेत्र के कटरा नेवादा मोड़ पर गुरुवार की देर रात ट्रक ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इस घटना में जहां बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गाड़ी चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी आफताब अहमद (55) पुत्र अब्दुल मन्नान, अब्दुल्लाह अहमद (25) पुत्र आफताब अहमद और शकील अहमद (40) पुत्र एखलाक एक बाइक से सठियांव स्टेशन जाने के लिए निकले। उन्हें उत्सर्ग एक्सप्रेस से लखनऊ जाना था। जैसे ही उनकी बाइक मुख्य मार्ग स्थित कटरा नेवादा मोड़ पर पहुंची। जीयनपुर की ओर से आ रही ट्रक ने बाइक सहित उन्हें रौंद दिया। इस घटना में आफताब और अब्दुल्लाह की मौके पर ही मोत हो गई।
जबकि गाड़ी चला रहा शकील गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शकील को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक अब्दुल्लाह आफताब का इकलौता पुत्र था। उसकी सात बहनें थीं। एक बहन की शादी लखनऊ हुई थी। उसका पति से विवाद चल रहा था। इसी संबंध में बात करने के लिए पिता पुत्र जा रहे थे।
विज्ञापन
बहन के घर जा रहे युवक की मौत : सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली पुल पर गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक सवार एक युवक और दो महिलाएं घायल हो गई। घरवाले उसे नगर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया ,जहां शुक्रवार की भोर में युवक की मौत हो गई।
जहानागंज थाना क्षैत्र के सेमा गांव निवासी शिवचरन (25) पुत्र धीरजन गुरुवार की शाम को पत्नी दुर्गावती (23) और भतीजी गुड़िया (12) के साथ निजामाबाद अपनी बहन के घर बाइक से निकला। जैसे ही उसकी बाइक भदुली पुल के पास पहुंची पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां शिवचरन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया लेकिन घरवाले निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई।
अस्पताल ने इलाज का 15 हजार रुपये का बिल बनाया। परिजनों ने जब उतना पैसा अपने पास न होने की बात कही तो अस्पताल प्रशासन ने शव को देने से इंकार कर दिया। तब गांव के लोगों ने आपस में चंदा लगाकर 11 हजार रुपये लाकर अस्पताल में जमा कराए। इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने शव देने को तैयार नहीं हुआ। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल प्रशासन ने शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
हादसे में डाॅक्टर की मौत, चार घायल : दीदारगंज थाना क्षेत्र के कैथौली गांव निवासी चिकित्सक डा. सुरेंद्र कुमार प्रजापति (45) पुत्र रामकुमार की गुरुवार की रात अंबेडकरनगर जनपद के मलिकपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव के पास हुई मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य लोग भी घायल हो गए। डाॅ. सुरेंद्र कुमार प्रजापति गुरुवार की सुबह अपनी कार से अंबेडकर नगर जनपद में तेरही में शामिल होने गए थे।
उनके साथ गाड़ी में दीदारगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी गुलाब (40), राजेंद्र (41), खरसहन खुर्द गांव निवासी राजेश और महुआर खुर्द निवासी कृष्णचंद भी थे। रात नौ बजे तेरही से वापस लौटते से अंबेडकर नगर जनपद के मलिकपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव के पास उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में डा. सुरेंद्र कुमार प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी चारों लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जनपद स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।