{"_id":"cb8845a2666dad61ddc1a783e8c1b06f","slug":"the-death-of-innocent-truck-crushing-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 18 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार में मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर कक्षा तीन के छात्र की मौत हो गई। वह घर से लंच कर पुन: मदरसे में पढ़ने जा रहा था।
घटना से गुस्साए छात्र आजमगढ़-वाराणसी मार्ग जाम करने के लिए सड़क पर उतर आए। लेकिन एसडीएम और सीओ ने आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोटिला गांव निवासी अब्दुल बकर दुबई में रहता है। घर पर उसकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है। उसका बड़ा बेटा तलहा (13) शंकरपुर चेकपोस्ट पर स्थित मदरसे में कक्षा तीन में पढ़ता था।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर लंच होने पर तलहा भोजन करने के लिए घर चला गया। वापस लौटते समय जैसे ही कोटिला बाजार में पहुंचा कि वाराणसी की तरफ से आजमगढ़ जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दिया।
सड़क पर गिरा तलहा पहिए के नीचे आकर कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर हुई इस घटना से बाजार के दोनों तरफ वाहन जमा हो गए। जानकारी होने पर एसडीएम सदर डा. अशोक सिंह, सीओ नगर डा. केके सरोज और एसओ रानी की सराय पहुंचे।
पुलिस को देख मदरसे के छात्र सड़क पर उतरकर चक्का जाम करने लगे। लेकिन एसडीएम ने तलहा के घर वालों को सरकारी सुविधाओं का लाभ और कोटिला बाजार की जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत करवाने का आश्वासन देकर शांत कराया। तलहा दो भाई और एक बहन में बड़ा था।