मेजवां। लॉक डाउन के मद्देनजर मोकद्दस रमजान को लेकर शनिवार को फूलपुर कोतवाली परिसर में एसडीएम वागीश शुक्ला और सीओ रावीशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में रोजेदारों की बैठक हुई। इसमें पूरे रमजान भर शासन और प्रशासन द्वारा जारी नियमो और शर्तों को पालन करने की अपील की गई। एसडीएम ने कहा कि मस्जिदों में रमजान के दौरान तीन से चार की संख्या में सोशल डिसटेनसिंग का अनुपालन करते हुए नमाज अदा कर सकते है। साढ़े आठ बजे ईशा की नमाज मस्जिद में पांच वक्त की नमाज पढने वाले लोग ही तराबी की नमाज अदा कर पाएंगे। इससे अधिक संख्या में लोग मस्जिद में एकत्र नहीं होना है। सीओ ने कहा कि अगर गांव घर मोहल्ले में कोई बाहर से ब्यक्ति आता है, तो यह गांव वालों की जिम्मेदारी बनती है कि वह पुलिस को अवश्य सूचिति करे। लोग घरो में रोजा इफ्तार करे और इबादत भी करे। यह कोरोना वायरस से बचने के लिए सबसे बड़ी दवा है।कोतवाल शेर सिंह तोमर ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा जारी नियमों और शर्तों का उल्लंघन करने पर निश्चित रूप से कार्यवाही की जायेगी। नगर ईओ सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि पूरे रमजान भर सुअर पालको को नोटिस देकर चेतावनी दी गई है। सूअरों का विचरण नगर में न कराये ऐसा करने पर सुअर पालको के ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा। इस मौके ओर एसआई विजेंद्र सिंह, शादाब म्हाफ, आरिफ, सुफियान अहमद, अफ़रोज, अकील, रूमी, शारिब, सादिक, हारून, दिलशाद, शाहिद, अकील थे। इसीक्रम में रानी की सराथ थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक केशव प्रसाद द्विवेदी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मौजूद लोगों को बताया की रमजान महीना को देखते हुए किराना, जनरल स्टोर की दुकान सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक दूकाने ख़ुलेगी। इस दौरान सोशल डिस्पेंसिंग बनाए रखते हुए आदेश का पालन करें। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की मस्जिद में भी भीड़ इकट्ठा न होने पाए।