फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The corporation's bus is traveling in private

निगम की बस सगझ निजी में कर रहे सफर

Sat, 17 Jul 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
The corporation's bus is traveling in private
आजमगढ़। सड़कों पर डग्गामार बसें दौड़ रही हैं। रोडवेज जैसी हूबहू दिखने वाली इन बसों से यात्री धोखा खा रहे हैं लेकिन परिवहन निगम के अधिकारी आंख मूंदे हुए हैं। अनुबंधित बसें भी नियमों की धज्जियां उड़ा रही है।
विज्ञापन

निगम की बस की पहचान उसके रंग और डिजाइन से होती है। यात्री रंग देखकर रोडवेज की बस में सवारी करते हैं। कुछ निजी बस संचालकों ने भी अपने वाहनों का रंग-रोगन हूबहू रोडवेज बसों जैसी करवा लिया है। यात्री रोडवेज की बस समझकर धोखे से उनमें से सवार हो जाते हैं। उन्हें हकीकत का भान तब होता है जब बस में मनमाना किराया वसूल किया जाने गता है। रास्ते में मनमाने तरीके से बस रोकी जाती है। डग्गामार वाहन संचालकों की इस हरकत से रोडवेज को नुकसान हो रहा है लेकिन निगम के अधिकारी इस ओर से उदासीन बने हुए हैं। अनुबंधित बसों के संचालक भी ऐसी ही हरकते कर रहे हैं। नियमानुसार निगम का अनुबंध समाप्त होने के बाद अनुबंधित बसों से रोडवेज की पहचान मिटा देनी चाहिए लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

लगातार चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। जल्द ही इसे लेकर अभियान चलाया जाएगा। कोई गड़बड़ी मिलेगी तो कार्रवाई भी की जाएगी।-सतेंद्र यादव, एआरटीओ प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed