फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The contributions of Sardar Patel to the unity of the country were remembered

Azamgarh News: देश की एकता के लिए सरदार पटेल के योगदान को किया याद

Sat, 01 Nov 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The contributions of Sardar Patel to the unity of the country were remembered
05 : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी के तहत हुए - फोटो : ramban news
आजमगढ़। जिले में शुक्रवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान विभिन्न जगहों पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। लोगों ने सरदार पटेल को भारत के एकता, अखंडता का सूत्रधार बताया। लोगों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
विज्ञापन

भाजपा की तरफ से सुखदेव पहलवान स्टेडियम में सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी हरिओम पांडेय ने इसका शुभारंभ किया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, घनश्याम पटेल, जयनाथ सिंह, हरिबंश मिश्रा, विकास गुप्ता, क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन आदि ने स्टेडियम से पहाड़पुर तिराहा तक दौड़ लगाई और लोगों को एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

बूढ़नपुर: तहसील क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश मंत्री शंकुतला चौहान ने कहा कि सरदार पटेल ने देश के लिए जो योगदान दिया है उसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्रपानपुर: महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि लोगों में एकता का संदेश फैलाने के लिए रन फाॅर यूनिटी देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा में सरदार पटेल के योगदान को याद करने का है।
मेंहनगर: भारत की एकता और अखंडता के सूत्रधार भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती तहसील सभागार में मनाई गई। एसडीएम प्रशांत कुमार, तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। मेजवां: फूलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भानुप्रताप चौहान ने उपस्थिति लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। सगड़ी: तहसील क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज मालटारी में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर विद्यार्थियों ने सुबह प्रभात फेरी निकाली। प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
सरायमीर: थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। पवई: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पवई पुलिस ने दौड़ लगाई। मैराथन की शुरुआत थाना परिसर से हुई। बरदह: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बरदह थाने से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।
‘रन फॉर यूनिटी’ में दौड़ा आजमगढ़, गूंजे ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के नारे

आजमगढ़। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी-2025’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता और सद्भावना का संदेश प्रसारित करना तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त विवेक, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन से संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ का मार्ग घंटाघर चौराहा से अग्रसेन चौक, पुराना पुलिस कार्यालय, गांधी तिराहा, रैदोपुर तिराहा, सिविल लाइन पुलिस चौकी तिराहा होते हुए पुनः पुलिस लाइन पर समाप्त हुआ। दौड़ में मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने स्वयं भाग लेकर प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता और सौहार्द का प्रेरक संदेश दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी, महिला रिक्रूट आरक्षी, एनसीसी कैडेट्स और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने एक भारत -श्रेष्ठ भारत के नारे लगाए और लौह पुरुष सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकीकरण में योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान महिला रिक्रूट आरक्षी सुष्मिता शुक्ला, द्वितीय स्थान महिला रिक्रूट आरक्षी सरजू देवी व तृतीय स्थान एनसीसी कैडेट अबू बसर ने हासिल किया। मंडलायुक्त विवेक ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि वे सदैव राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता के लिए संगठित रहें और सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लें।

05 : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी के तहत हुए

05 : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी के तहत हुए - फोटो : ramban news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed