फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The condition of the road is such that vehicles are being removed from JCB

सड़क का हाल ऐसा कि जेसीबी से निकाले जा रहे वाहन

Mon, 05 Oct 2020 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
The condition of the road is such that vehicles are being removed from JCB
मोहम्मदपुर के बैल बाजार के पास सड़क में धंसी बस। - फोटो : AZAMGARH
बिंद्राबाजार। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। इस मार्ग से यात्रा करना दिन प्रतिदिन दुर्लभ होता जा रहा है। वर्तमान में बिंद्राबाजार और मुहम्मदपुर में सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि गाड़ियां फंस जा रही हैं तो उन्हें निकालने के लिए जेसीबी का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिंद्रा बाजार राम जानकी मंदिर और नेशनल इंडस्ट्रीज के सामने, मुहम्मदपुर में जामा मस्जिद और बैल बाजार के सामने कुछ ऐसे स्थान हैं जहां पर कोई वाहन गया तो वह वापस निकल नहीं सकता। इसके लिए जीसीबी बुलानी पड़ती है। एक माह पूर्व मंडलायुक्त ने शिकायत पर इसका निरीक्षण किया था। उनके समक्ष पीडब्ल्यूडी और एनएच के अधिकारियों ने सड़क अपनी होने से पल्ला झाड़ लिया था। मंडलायुक्त के निर्देश पर जब इसकी जांच हुई तो यह सड़क एनएच की निकली। मंडलायुक्त ने विभाग को इसके लिए बजट की डिमांड करने का निर्देश दिया था। बजट तो मिला नहीं लेकिन विभाग ने गड्ढों को भरने की जहमत भी नहीं उठाई। आज हालत यह है कि इन गड्ढों में गाड़ियां फंस जाती हैं। फिर उन्हें निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ती है। जेसीबी वाले भी मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। अब सड़क की दुर्दशा के कारण लोगों का कारोबार भी चौपट होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed