फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The code of conduct has been removed, pending projects

Azamgarh News: आचार संहिता हटी, लटकी परियोजनाओं जल्द होंगी पूरी

Fri, 07 Jun 2024 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
The code of conduct has been removed, pending projects
आजमगढ़। जनपद में 50 लाख से अधिक की कई परियोजनाएं अधूरी हैं। इन परियोजनाओं का कार्य आचार संहिता लगने के कारण पूरी तरह से ठप हो गया था। जिसमें अब तेजी आने की उम्मीद जगी है। वहीं करीब 17 ऐसी परियोजनाएं हैं, जिनका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अब प्रस्ताव स्वीकृत होने की संभावनाएं बढ़ गई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पूर्व एक जुनून के साथ परियोजनाओं को पूर्ण कराने के लिए शासन और प्रशासन जुटा हुआ था लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद सब बैकफुट पर चला गया। कई परियोजनाओं पर काम बंद है तो कुछ पर काम तो हो रहा है पर गिनती के मजदूर दिख रहे हैं। चाहे वह गोला-हाजीपुर पुल हो, पैरा मेडिकल काॅलेज, संभागीय परिवहन कार्यालय एवं सारथी भवन पर कार्य चल रहा है। आचार संहिता लगने के कारण बजट के अभाव में कई कार्य रुक गए थे। विभाग की माने तो वर्तमान समय में कुल 248 परियोजनाओं पर काम हो रहा था। जिसमें से 167 पर कार्य पूर्ण हो चुके और 81 परियोजनाएं लंबित हैं। अब आचार संहिता हटने के साथ ही जिले में परियोजनाएं रफ्तार पकड़ेगी।
विज्ञापन

संभागीय कार्यालय के लिए अभी और इंतजार
आजमगढ़। गंभीरवन में संभागीय परिवहन कार्यालय एवं सारथी हाॅल बनाया जा रहा है। परियोजना की स्वीकृति लागत 7.96 करोड़ रुपये है। शासन की ओर से बजट अवमुक्त कर दिए गए हैं लेकिन निर्माण पूरा नहीं हो सका। इतना ही नहीं निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। जिससे कार्यदायी संस्था ने अभी तब भवन हैंडओवर नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला-हाजीपुर पुल का 60 प्रतिशत ही हुआ कार्य
लाटघाट। सगड़ी तहसील के उत्तर घाघरा नदी पर हाजीपुर गोला पुल निर्माण वर्ष 2017 से शुरू हुई थी। पुल के 25 पिलर बनाने हैं, जिसमें से अभी कई पिलर का फाउंडेशन नहीं बना है। अभी माना जाए तो 60 फीसदी काम हो गया है। गोला-हाजीपुर पुल लगभग 1250 मीटर लंबा पुल है। पुल से महुला गढ़वाल बांध तक का संपर्क मार्ग पीडब्ल्यूडी से बनना है। विभागीय लापरवाही के चलते अभी भी पुल बनने में दो से तीन वर्ष लगने की उम्मीद है।
भेजा गया प्रस्ताव नहीं मिली स्वीकृति
आजमगढ़। शहर के नरौली पुल के बगल में एक और नए पुल का निर्माण होना है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा लेकिन आचार संहिता के कारण प्रस्ताव अभी तक शासन की स्वीकृति नहीं मिल सकी। अब उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द ही शासन से स्वीकृति मिल जाएगी। इससे यहां की जनता को काफी लाभ मिलेगा।
फोरलेन बनने से राह होगी आसान
आजमगढ़। जिले में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने जिले में कई फोरलेन बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा नरौली से भंवरनाथ फोरलेन तक फोरलेन का निर्माण कराने का प्रस्ताव भेजा था। वहीं एनएचएआई द्वारा भंवरनाथ से बैठौली होते हुए सेमरहा फोरलेन तक फोरलेन मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि स्वीकृति बहुत जल्द मिल जाएगी।

आदर्श आचार संहिता लगने से विकास कार्य ठप चल रहे थे। अब शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जिले में कई परियोजनाओं पर कार्य शुरु होंगे। हालांकि किन-किन परियोजनाओं पर कार्य होंगे इसका डाटा अभी तक नहीं मिला है। सर्वर डाउन होने के कारण जानकारी नहीं मिल पा रही है। लखनऊ से इसकी सूची मांगी जाएगी। - आरडी यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed