फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The children enjoy the swings

बच्चों ने लिया झूलों का आनंद

Sun, 08 Nov 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 08 Nov 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
The children enjoy the swings
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पकवाईनार बाजार में शुक्रवार को मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पंडालों को बड़े आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेला के सकुशल संपन्न होने पर शनिवार को भक्तों ने मां को विदाई दी।

 पकवाइनार चौक पर लगे मेले में लघुबाल संघ दुर्गा पूजा समिति और जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति द्वारा चौक पकवाइनार पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

मां का दरबार खुलते ही दर्शन को भक्तों का तांता लग गय। शाम होते ही पूरा बाजार दुधिया रोशनी और झालरों से जगमगा उठा। मेले में बच्चों ने जहां झुलों का आनंद लिया और खिलौनों की खरीदारी की।
विज्ञापन


 देर रात आयोजित रंगारंग कार्यक्रम का  सराय सगार मालटारी के महाप्रधान राजेश यादव ने फीता काटकर किया। देर रात तक लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला के सकुशल संपन्न होने पर शनिवार को गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का विर्सजन  दोहरीघाट के सरयू नदी में किया गया। इस मौके पर डा. राजेंद्र शर्मा, श्रवण प्रजापति, हरेंद्र, विनोद मौर्य,

अशीष प्रजापति, महेंद्र शर्मा, अवधराज सरोज, नरेंद्र, संजीव, सुनील, बेचू प्रजापति, मुनील प्रजापति,  दीपक शर्मा, दशरथ नेता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed