फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The central government is the enemy of farmers

किसानों की दुश्मन है केंद्र सरकार

Thu, 10 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 10 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
The central government is the enemy of farmers
केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने देश के नौजवानों और किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया। किसानों की दुश्मन है केंद्र की भाजपा सरकार। उनके द्वारा उन योजनाओं का लोकार्पण किया जा रहा है, जिनका कांग्रेस ने शुभारंभ किया था। आज उत्तर प्रदेश को अन्य प्रांतों के लोग उल्टा प्रदेश के नाम से संबोधित करते हैं। उक्त बातें कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर पांडेय ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज किसान भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं क्योंकि थोड़ा जनादेश होने के बाद भी हमने संसद से लेकर सड़क तक जो संघर्ष किया उसका परिणाम है कि मोदी सरकार को हमने झुकने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


बोले प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। विकास के नाम पर प्रतिदिन नए-नए शिलान्यास करके लोगों को भ्रमित करने का कार्य कर रही है। मोदी सरकार ने देश के नौजवानों को रोजगार देने का वादा करके उनके साथ छल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज 15 महीने बीतने के बाद भी इस सरकार के पास विकास कार्यक्रमों की कोई रूपरेखा ही नहीं है। विदेश दौरों पर प्रधानमंत्री ने अनेक देशों को भारत में पूंजी निवेश का न्यौता दिया लेकिन मंगलवार को उन्होंने जिस तरह से देश के लोगों को पूंजी निवेश करने के लिए कहा उससे यह प्रतीत होता है कि विदेशियों ने भारत में एक भी पैसे का निवेश नहीं किया है। बोले पंचायत चुनाव पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जुटेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह, डा. अशोक सिंह, माता प्रसाद पांडेय, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed