फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The carpenters vandalized the car after asking for the side of the drug dealer

दवा व्यवसाई के साइड मांगने पर मनबढ़ों ने कार में की तोड़फोड़

Mon, 09 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The carpenters vandalized the car after asking for the side of the drug dealer
अहरौला। थाना क्षेत्र के बसही निजामाबाद मार्ग पर लेदौरा गांव के पास मनबढ़ों ने दवा व्यवसायी की गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। मनबढ़ों ने साइड मांगने पर साइड के हार्न बजाने से नाराज लोगों ने हमला कर दिया। उनके द्वारा व्यवसायी की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। ड्राइवर सहित व्यवसायी को घायल कर दिया और व्यवसायी के पास मौजूद ईयर फोन और 25 सौ रुपए नगद छीन लिया। पकड़ी बाजार में एक फार्मा एजेंसी स्थित है जिससे क्षेत्र के मेडिकल हालों पर दवा की सप्लाई की जाती है। फार्मा से एजेंसी से संबंधित सौरभ (24) पुत्र संतोष बरनवाल दवा सप्लाई के लिए शनिवार की रात अपनी कार से जा रहे थे। जैसे ही थाना क्षेत्र के लेदौरा गांव के पास पहुंचे थे कि सड़क पर कुछ लोग मौजूद थे। कार चालक साईड मांगने के लिए जैसे ही गाड़ी का हार्न बजाया वह लोग नाराज हो गए। उन्होंने गाड़ी को ओवरटेक कर हमला कर दिया। गाड़ी के पीछे का और साईड का शीशा तोड़ दिए। मारपीट में सौरभ(24) पुत्र संतोष बरनवाल और अफजाल (25) घायल हो गए।सौरभ बरनवाल ने कहना है कि उनके पास मौजूद ढ़ाई हजार रुपया नगद और ईयर फोन हमलावरों ने छीन लिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन की और सौरभ बरनवाल की तहरीर पर धर्मेंद्र निषाद, सीताराम निषाद दो नामजद सहित चार अज्ञात के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed