फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The bridge was dilapidated even before the inauguration, traveling at risk

उद्घाटन से पहले ही जर्जर हो गया पुल, जान जोखिम में डालकर कर रहे सफर

Fri, 11 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
The bridge was dilapidated even before the inauguration, traveling at risk
मुबारकपुर के बलिया कल्याणपुर स्थित तमसा नदी पर बने पुल पर दरार। - फोटो : AZAMGARH
मुबारकपुर। सगड़ी और सदर तहसील की सीमा पर बलिया कल्याणपुर स्थित तमसा नदी पर बना पुल उद्घाटन से पूर्व ही मरम्मत की स्थिति में पहुंच गया है। वहीं एप्रोच रोड आज तक नहीं बन सका। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण 18 साल बाद भी इस पुल का आज तक उद्घाटन नहीं हो सका। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन

वर्ष 2000 में यूपी के मुख्यमंत्री रहे राजनाथ के कार्यकाल में लोक निर्माण विभाग के मंत्री कलराज मिश्र ने अपने किसान यात्रा के दौरान बलिया कल्याणपुर गांव के पास तमसा नदी पर पुल बनवाने की घोषणा की। इसके बाद वर्ष 2001 में ही आबकारी मंत्री रहे यशवंत सिंह द्वारा पुल का शिलान्यास किया गया। जिसका निर्माण 2002 में ही पूरा कर लिया गया। वर्ष 2019 तक पुल बिना एप्रोच के ही खड़ा रहा। वतर्मान में एप्रोच का कार्य किया जा रहा है। इस पुल से नैठी, सिकंदरपुर, सोनावर, बिंद मठिया, सोनपार व गूजरपार सहित दर्जनभर से अधिक गांव के लोगों को मुख्यालय जाने में सहूलियत होगी। बलिया कल्याणपुर निवासी बुजुर्ग समाजसेवी कामरेड मोती यादव, जितेंद्र यादव, मोनू यादव ने बताया कि पुल के दोनों ओर एप्रोच न बनने से मुख्यालय जाने के लिए परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों ने तत्काल एप्रोच मार्ग बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed