फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The bride kept waiting with henna applied on her hands, the groom did not come

Azamgarh News: हाथों पर मेंहदी लगा दुल्हन करती रही इंतजार, नहीं आया दूल्हा

Sun, 31 Dec 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
The bride kept waiting with henna applied on her hands, the groom did not come
रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने एसपी को पत्रक सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि जहानागंज निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में शादी भी तय हो गई। शादी वाले दिन वह मेहंदी लगाकर दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं आया।
विज्ञापन

एसपी को दी तहरीर में युवती ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की ससुराल जहानागंज थाना क्षेत्र में है। बहन के घर जाने पर उसका वहीं के एक युवक से प्यार हो गया। उक्त युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिया। बात सार्वजनिक हुई तो दोनों परिवार ने बैठ कर शादी तय कर दी। शादी के लिए 27 दिसंबर की तारीख तय हुई। शादी वाले दिन वह मेहंदी लगाकर बारात व दूल्हे का इंतजार करती रह गई लेकिन दूल्हा व बरात नहीं आई। पीड़ित स्थानीय थाने पर शिकायत लेकर पहुंची लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत पूछे जाने पर एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed