फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The body of a girl missing three days ago was found in a pond

Azamgarh News: तीन दिन पूर्व लापता युवती का पोखरे में मिला शव

Sun, 06 Oct 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
The body of a girl missing three days ago was found in a pond
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के करनेहुवां ग्राम सभा के पास स्थित पोखरे में शनिवार को युवती का शव मिला। पुलिस ने पहचान कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खजुरा बिछिया निवासी महेंद्र यादव की 22 वर्षीय पुत्री 2 अक्तूबर की रात 2-3 बजे घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने बेटी को गायब पाकर संभावित ठिकानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अनहोनी की आशंका के चलते महेंद्र यादव ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

शनिवार को करनेहुवां गांव से खजुरा को जाने वाली सड़क के किनारे स्थित पोखरी में पशु चरा रहे चरवाहों ने शव देखा और शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed