{"_id":"67f56cb7ec975bfa2c0bb982","slug":"the-board-meeting-ended-without-any-resolution-azamgarh-news-c-20-1-vns1017-946026-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बिना किसी प्रस्ताव के बोर्ड की बैठक समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बिना किसी प्रस्ताव के बोर्ड की बैठक समाप्त
विज्ञापन
आजमगढ़। नगरपालिका बोर्ड की बैठक मंगलवार को नपा सभागार में आयोजित हुई। इसमें नगरपालिका के ईओ विवेक त्रिपाठी के आचरण पर भी चर्चा होनी थी। इसके कारण बैठक के हंगामेदार होने के आसार थे। लेकिन, सभासदों ने दोनों पक्षों को मिलजुलकर नगरपालिका का विकास करने के लिए सहमत कर लिया। इसके बाद बैठक बिना किसी प्रस्ताव के समाप्त हो गई।
कुछ दिन पूर्व नपाध्यक्ष सरफराज आलम और ईओ विवेक त्रिपाठी के बीच किसी बात को लेकर तनातनी हो गई थी। इसके बाद नपाध्यक्ष ने बोर्ड की बैठक बुला ली थी। पहली बैठक सभासदों के निधन के कारण शोक व्यक्त कर स्थगित कर दी गई थी। दूसरी बैठक मंगलवार को हुई। इस बैठक के हंगामेदार होने की उम्मीद थी। लेकिन, सभासदों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर आपसी सहमति से कार्य करने के लिए राजी कर लिया। सदावर्ती सभासद आनंद देव उपाध्याय नंदू ने दोनों को गुलाब भेंटकर मनमुटाव को खत्म करने की अपील की। इसके बाद आराजीबाग सभासद पुनीत राय ने स्वकर मेें रेट संशोधन का प्रस्ताव और पेनाल्टी को माफ करने का प्रस्ताव दिया। इसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया। बैठक में कर निर्धारण अधिकारी के रवैये पर सभासदों ने सवाल खड़े किए। ईओ विवेक त्रिपाठी ने बताया कि बैठक सकुशल संपन्न हो गई। जो भी समस्याएं थीं वह दूर हो चुकी हैं। जल्द विकास कार्यों की बैठक 20 अप्रैल के आसपास बुलाई जाएगी।