{"_id":"60675ed18ebc3ec4be1be545","slug":"the-annual-gurmat-conference-begins-the-congregations-started-gathering-azamgarh-news-vns5830653133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाना गुरुमत समागम शुरू, जुटने लगी संगतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाना गुरुमत समागम शुरू, जुटने लगी संगतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद (संवाद)। कस्बा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब परिसर में तीन दिवसीय सलाना जोड़ मेला एवं गुरुमत समागम शुक्रवार से शुरु हो गया। पहले दिन गुरुद्वारे में अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ हुआ। गुरुद्वारे में सिख संगतों का आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। शनिवार से गुरुमत समागम अपने पूरे रंगत में होगा। तमसा नदी के किनारे स्थित गुरुनानक घाट से अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ हुआ। आगरा से संत बाबा प्रीतम सिंह अपने साथियों के साथ देर शाम तक ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब पहुंच रहे हैं। अमृतसर से मनिंदर सिंह खालसा भी आ रहे हैं। पूरे गुरुद्वारे को झालर से सजाया गया है। कोविड-19 की गाइडलाइन का भी पालन किया जा रहा है।
शनिवार को सुखमनी साहिब का पाठ दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगा। सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स की तैनाती भी कर दी गई है। नगर में साफ-सफाई नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रहलाद पांडेय के नेतृत्व में कराई गई है। गुरद्वारे के ग्रंथी बाबा सतनाम सिंह ने बताया कि शनिवार को रात्रि नौ बजे से सुबह चार बजे तक जनजागरण के साथ रैन सभाएं और कीर्तन दरबार का आयोजन होगी। रविवार को अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद दीवान हाल में प्रवचन, कीर्तन और गुरबानी का आयोजन होगा। संगतों को संत बाबा प्रीतम सिंह सरोपा देकर सम्मानित करेंगे।