फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The administration demolished the building constructed on the land of Bhita

Azamgarh News: भीटे की जमीन पर बने भवन को प्रशासन ने गिराया

Thu, 21 Aug 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The administration demolished the building constructed on the land of Bhita
22 भावा रायपुर गांव में अवैध अतिक्रमण को हटाती जेसीबी और मौके पर तैनात पुलिस। संवाद
बिलरियागंज। थाना क्षेत्र के भावारायपुर गांव में बुधवार को प्रशासन ने भीटे और पोखरी की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए भवन को जेसीबी लगाकर गिरा दिया।
विज्ञापन

साल 2022 में ही भवन मालिक को भीटे और पोखरे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का आदेश जारी हुआ था। लेकिन, जब उसने एक भाजपा नेता के घर को दबंगई से गिरा दिया तो प्रशासन हरकत में आया और उसके अवैध निर्माण को गिराया। सगड़ी तहसील के भावा रायपुर गांव निवासी जियाऊद्दीन ने गांव स्थित पोखरी और भीटे की जमीन पर कब्जा कर भवन का निर्माण करा लिया था। इसका मुकदमा तहसील सगड़ी की कोर्ट में चल रहा था। 2022 में जियाउद्दीन को पोखरी की भूमि से कब्जा हटाने का आदेश तहसीलदार कोर्ट से जारी हो गया था।
इसी बीच जन्माष्टमी के दिन जियाऊद्दीन ने अपने समर्थकों के साथ ट्रैक्टर लेकर भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक ओंकार गोड़ के घर को गिरा दिया और उनके साथ मारपीट भी की। इस मामले में बिलरियागंज थाने की पुलिस ने जियाउद्दीन और सदरुद्दीन के खिलाफ नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह और सत्येंद्र राय सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले और पूरी घटना से अवगत कराया। सीएम ने जिला प्रशासन को कार्रवाई का निर्देश दिया तब प्रशासन हरकत में आया और पुराने आदेश के तामिले में जुट गया। प्रशासन ने नोटिस जारी कर जियाऊद्दीन को कब्जा हटाने का निर्देश दिया। न हटाने की दशा में प्रशासन ने हटाने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस के बाद बुधवार की शाम तहसीलदार सगड़ी पुलिस फोर्स और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे और जियाउद्दीन के मकान को ढहाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज ने बताया कि यह मकान भीटे और पोखरी की जमीन पर बना था। 2022 में ही इसे हटाने का आदेश हुआ था। आज पुलिस की मदद से इसे हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed