{"_id":"677437021d1c8767660f4d46","slug":"temperature-dropped-four-degrees-in-24-hours-azamgarh-news-c-258-1-azm1001-125547-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 24 घंटे में चार डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 24 घंटे में चार डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में शीतलहर शुरू हो गई है। सोमवार की तरह मंगलवार को भी धूप नहीं खिली। बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुर गए। अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज िकया।
सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। प्रशासन की ओर से शहरी क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था की गई है। वहीं ग्रामीण इलाकों में अलाव जलाते हुए नहीं दिखे। ् चिकित्सकों ने लोगों को ठंड में बच्चों का ज्यादा ख्याल रखने की सलाह दी है। चिकित्सक डाॅ. एके मिश्रा ने कहा कि शीतलहर में कदापि लापरवाही न बरतें। बुजुर्ग, बीमार लोगों और नवजात शिशुओं का विशेष ख्याल रखें।
लालगंज विकासखंड के नगर पंचायत लालगंज में अलाव न जलने से लोग परेशान है। कड़ाके के ठंड में चट्टी चौराहों पर लोग ठिठुरते नजर आए। भाजपा नेता शिवसागर बरनवाल ने कहा कि कड़ाके की ठंड में लोग दूर-दूर से बाजार आ रहे हैं। बाजार में कही भी अलाव की व्यवस्था नहीं गई है। उधर, अहरौला में भी लोग ठंड से परेशान नजर आए।
विज्ञापन
19 स्थानों पर जलाए जाएंगे अलाव : तहसीलदार कमल कुमार ने लोगों से सर्दी से बचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि फूलपुर तहसील के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 19 स्थान पर अलाव की व्यवस्था की गई है।