{"_id":"60da0ac88ebc3e7cec1742e6","slug":"teachers-will-upload-numbers-portal-will-calculate-azamgarh-news-vns597492429","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक अपलोड करेंगे नंबर, पोर्टल करेगा गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक अपलोड करेंगे नंबर, पोर्टल करेगा गणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के नए पोर्टल पर शिक्षकों को केवल नंबर अपलोड करना होगा, गणना पोर्टल खुद कर लेगा। शिक्षकों को जोड़-घटाने से मुक्ति मिलेगी। यह पोर्टल विशेष तौर पर 10वीं, 11वीं व 12वीं के सटीक अंकों की गणना के लिए तैयार किया गया है, जिससे त्रुटि रहित रिजल्ट तैयार हो सके।
सीबीएसई ने पोर्टल लांच करते हुए विद्यालयों को 12 वीं के नंबर अपलोड करने के निर्देश दे दिए हैं। इसके लिए लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। पोर्टल पर समय की बचत के साथ ही रिजल्ट में गलतियों की संभावनाएं कम होंगी। यदि किसी छात्र ने 10वीं सीबीएसई से ही उत्तीर्ण किया है, तो पोर्टल पर उसका ब्योरा तथा उत्तीर्ण होने का वर्ष दोनों दिखेगा। जो छात्र दूसरे बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण हैं, उनके क्षेत्रीय कार्यालय से स्कूल के माध्यम से ब्योरा एकत्र किया जाएगा। इसी प्रकार 11वीं की वार्षिक परीक्षा के नंबर स्कूल को अपलोड करने हैं, नंबर अपलोड करते ही पोर्टल खुद ही 30 फीसद की गणना कर लेगा। पोर्टल पर 10वीं, 11वीं व 12वीं का रिजल्ट एक साथ डिसप्ले हो जाएगा। 11वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड के नंबर अपलोड करने हैं।
00000000000000000
सीबीएसई के पोर्टल लांच करने से नंबर अपलोड करने के दौरान शिक्षकों को काफी राहत मिलेगी। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें नंबरों की गणना स्वत: हो जाएगी। बोर्ड ने स्कूलों के लिए पोर्टल खोल दिया है। अनुमति मिलते ही स्कूल नंबर अपलोड कर सकेंगे। -नीलेश कुमार श्रीवास्तव, सिटी कोआर्डिनेटर, सीबीएसई