{"_id":"5f14372d8ebc3e63cf370ac5","slug":"teachers-will-take-online-training-right-from-home-azamgarh-news-vns5366356104","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे ही ऑनलाइन प्रशिक्षण लेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे ही ऑनलाइन प्रशिक्षण लेंगे शिक्षक
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक स्कूलों में शिक्षा का स्तर उठाने के लिए अध्यापकों, अनुदेशक व शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीआरसी पर आज से प्रशिक्षण शुरू होगा। एआरपी व केआरपी द्वारा अध्यापकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। घर बैठे ही शिक्षक ऑनलाइन प्रशिक्षण हासिल करेंगे।
शासन के आदेश पर जिले के अध्यापक, अनुदेशक, शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण के दौरान अध्यापकों को बताया जाएगा कि विद्यालय के कमजोर बच्चों की शिक्षा में कैसे सुधार करके उन्हें होशियार बनाया जाए। साथ ही पढ़ाई में ठीकठाक बच्चों को प्रशिक्षण के बाद और ज्यादा बेहतर बनाया जाएगा। शासन के आदेश पर अध्यापकों को शिक्षण संग्रह, ध्यान आकर्षण और आधार शिला पर आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में अध्यापकों को बच्चों को पढ़ाने के नए नए तरीके यानि नवीन टैक्नोलॉजी के बारे में बताया जाएगा। प्रशिक्षण में बताया जाएगा कि कैसे बच्चों को पढ़ाना है। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने प्रशिक्षण दिए जाने की पूरी तैयारी कर ली है। कोविड-19 महामारी को देखते हुए अध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए बीआरसी पर ना बुुलाकर ऑनलाइन प्रशिक्षण ही दिया जाएगा।
दो पालियों में होगा प्रशिक्षण
बीआरसी ब्लाक संसाधन केंद्र पर से एआरपी व केआरपी अध्यापकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देंगे। अध्यापक घर बैठकर ही ऑनलाइन प्रशिक्षण हासिल करेंगे। प्रशिक्षण दो पालियों में होगी पहली पहली सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे व दूसरी पाली दोपहर दो बजे से पांच बजे तक चलेगा। एक बैच में 25 लोगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
20 जुलाई से बीआरसी से अध्यापकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिए जाने की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। प्रशिक्षण के बाद बेसिक स्कूलों में शिक्षा का स्तर उठेगा। कमजोर छात्र भी होशियार होंगे। बोलने के तरीके से लेकर फटाफट सवालों का जवाब देने में पारंगत होंगे। अध्यापकों को कोविड-19 महामारी के चलते बीआरसी पर प्रशिक्षण में नहीं बुलाया जाएगा। ऑनलाइन अध्यापक घर बैठकर ही प्रशिक्षण हासिल करेंगे। - अमरनाथ राय, प्रभारी बीएसए, आजमगढ़।