फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers and cooks will now sign a register

शिक्षक व रसोइयों अब एक पंजिका पर करेंगे हस्ताक्षर

Sat, 03 Oct 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers and cooks will now sign a register
आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा विभाग ने शिक्षकों सहित रसोइयों की उपस्थिति में पारदर्शिता लाने के लिए कदम उठाया है। अब शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइयों की उपस्थिति के लिए एक समेकित पंजिका होगी। इससे अधिकारियों के जांच में एक पंजिका से सभी के उपस्थिति का अवलोकन किया जा सके। बीएसए ने विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को दिशा निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग परिषदीय विद्यालय को अपटूडेट करने की पूरी तैयारी कर ली है। विद्यालय में शैक्षिक माहौल देकर शिक्षण कार्य पर बल दिया जा रहा है। अक्सर शिकायत रहती है कि कभी शिक्षक तो कभी शिक्षामित्र, कभी अनुदेशक, कभी रसोइया विद्यालय से लापता रहते हैं। अधिकारियों के जांच में अलग-अलग उपस्थिति पंजिका होने से सही जानकारी नहीं हो पाती है। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने अब विद्यालय में उपस्थित शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोइयों की उपस्थिति के लिए एक समेकित पंजिका रखने का निर्देश दिया है। एक समेकित पंजिका पर सभी कर्मचारी अपना अपना हस्ताक्षर करेंगे। वहीं नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण, नि:शुल्क जूता मोजा वितरण, नि:शुल्क स्वेटर वितरण आदि सामग्रियों की भी एक समेकित पंजिका होगी। इससे अधिकारियों की जांच में विद्यालय में कर्मचारियों व वितरण सामग्री की सही जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed