{"_id":"5db08e1b8ebc3e01586f18ae","slug":"teacher-will-go-to-absent-child-s-house-and-find-out-the-reason-azamgarh-news-vns4907823166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता विद्यालय चले तो एबीएसए पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता विद्यालय चले तो एबीएसए पर कार्रवाई
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्राथमिक एवं सर्वशिक्षा अभियान, मिड-डे मील और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की समीक्षा की गई। डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि जनपद में कोई भी विद्यालय बिना मान्यता के चलते पाया जाता है तो एबीएसए पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई विद्यालय नोटिस के जवाब में अपनी मान्यता नहीं दिखाता है तो उस विद्यालय पर एक लाख जुर्माना लगाया जाएगा। ऐसे स्कूलों के छात्रों का पंजीकरण एवं हाजिरी रजिस्टर लेकर प्रति महीने 10 हजार का और जुर्माना लगाएं।
बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएसए को निर्देश दिया कि शिक्षकों को स्कूल टाइम के बाद अनुपस्थित बच्चों के घर जाकर उनकी अनुपस्थिति का कारण जानने और उन्हें प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने को कहा। डायट प्राचार्य को निर्देश दिए कि प्रत्येक ब्लाक के पांच विद्यालयों का आडिट कराएं कि कितने बच्चे मिड-डे मील खाते हैं, कितने बच्चे उपस्थित होते हैं, कितने बच्चों में ड्रेस, किताब बंटा है, जिससे वास्तविक स्थिति का पता चल सके। सभी बीईओ को 10 इंडीकेटर बनाकर उसी के अनुसार समीक्षा करें। कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित करने को कहा। प्रेरणा एप पर एक माह में सबसे कम निरीक्षण आख्या अपलोड करने वाले आठ एबीएसए को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए बीएसए को निर्देश दिया। सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, एडीएम गुरू प्रसाद, पीडी अभिमन्यु सिंह, बीएसए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, डायट प्राचार्य अमरनाथ राय उपस्थित रहे।