{"_id":"5fb69e108ebc3eefb87e0154","slug":"teacher-sending-porn-messages-with-fake-id-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में फेक आईडी से अश्लील मैसेज भेजने वाला शिक्षक गिरफ्तार, दो दिन पहले दर्ज हुआ था मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में फेक आईडी से अश्लील मैसेज भेजने वाला शिक्षक गिरफ्तार, दो दिन पहले दर्ज हुआ था मुकदमा
Thu, 19 Nov 2020 10:02 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर फर्जी आईडी बना कर महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दो दिनों पूर्व आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी को भंवरनाथ पेट्रोप पंप के पास से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है।
विज्ञापन
महिलाओं की फेसबुक आईडी पर लड़कियों के नाम से ही बने फेक आईडी से अश्लील मैसेज आते थे। कंधरापुर थाने पर शिकायत के बाद मुकदमा पंजीकृत हुआ तो पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी। विवेचना में फेक आईडी बनाकर अश्लील मैसेज भेजने वाले की पहचान शहर कोतवाली के बदरका मुहल्ला निवासी शम्स परवेज आलम के रूप में हुई।
विज्ञापन
जिसे कंधरापुर पुलिस ने गुरुवार को भंवरनाथ पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शम्स परवेज बिलरियागंज शिक्षा क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षक है। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन