फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   teacher protest of dios

बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर दिया धरना

Fri, 19 Dec 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 19 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
teacher protest of dios
पदोन्नति की कार्रवाई अविलंब पूर्ण कराने
विज्ञापन
सहित सात सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक ने गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया।

धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र  प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में पिछले दो वर्षाें से कोई पदोन्नति नहीं की गई है। इसे लेकर संगठन आंदोलित है।

बताया कि उच्चाधिकारियों द्वारा पदोन्नति करने का निर्देश दो माह पूर्व में ही दिया जा चुका है। आरोप लगाया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की उदासीनता के चलते पदोन्नति सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण न होने से शिक्षकों में आक्रोश है।

जिलामंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि वित्त एवं लेखाधिकारी द्वारा नौ जून 2014 के शासनादेश के अनुसार वेतन निर्धारण यदि एक सप्ताह के अंदर नहीं किया गया तो शिक्षक लेखाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे।

धरने को जिला कोषाध्यक्ष रामबचन यादव, अनिल सिंह, बृज बिहारी सिंह, सुरेश सिंह, राकेश सिंह, रामप्रकाश यादव, अजय सिंह, हरेंद्र यादव, पन्नालाल यादव, जितेंद्र मिश्र आदि ने संबोधित किया।

अध्यक्षता रामनाथ राम और संचालन जितेंद्र मिश्र ने किया। धरने में मु. वाकिर, शरद यादव, वशिष्ठ राय, कमलेश सिंह, शोभनाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed