फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   teacher misbehave and indecency with femal headmaster in azamgarh demanded action against accused

आजमगढ़ः महिला प्रधानाध्यापक से शिक्षक ने की अभद्रता, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, विद्यालय बंद रखने की चेतावनी

Sat, 04 Sep 2021 08:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Sep 2021 08:21 PM IST
सार

शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर पर शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक महिला शिक्षक को मारने के लिए एक पुरुष शिक्षक बार-बार धमकी देने लगा। उक्त महिला शिक्षक डरी सहमी कुछ बोल भी नहीं पा रही थी। 

विज्ञापन
teacher misbehave and indecency with femal headmaster in azamgarh demanded action against  accused
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के एक कंपोजिट विद्यालय में महिला प्रधानाध्यापक के साथ पुरुष शिक्षक द्वारा अभद्रता और ग्रामीणों के साथ तकरार का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। विद्यालय के कर्मचारियों ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को शिकायती पत्र प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने की दशा मे विद्यालय में शिक्षण कार्य बंद रखने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


शनिवार को वायरल वीडियो में एक शिक्षक द्वारा एक महिला शिक्षक के साथ अभद्रता की जा रही है। इसके साथ ही उक्त वीडियो में शिक्षक ग्रामीणों से भी तकरार करता नजर आ रहा है।  शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर पर शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक महिला शिक्षक को मारने के लिए एक पुरुष शिक्षक बार-बार धमकी देने लगा।
विज्ञापन


उक्त महिला शिक्षक डरी सहमी कुछ बोल भी नहीं पा रही थी। शिक्षक के इस कारनामे की खबर ग्रामीणों को लगी तो वो मौके पर पहुंच गए। लेकिन आरोपित शिक्षक ने गेट में ताला बंद कर दिया। इस बात को लेकर ग्रामीणों से भी उसकी तकरार हुई। इसके बाद शिक्षक कमरे में पहुंचा और महिला शिक्षक से अभद्रता करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के अन्य शिक्षक बीच-बचाव करते नजर आए। लगभग एक घंटे तक विद्यालय में हंगामा चलता रहा। मामले में प्रधानध्यापिका रीता देवी समेत प्रतिभा सिंह, प्रतिमा, कंचन, अनीता, प्रेमप्रकाश आदि शिक्षक ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर आरोपित सहायक अध्यापक के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

उक्त शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई न होने तक विद्यालय बंद रखने की चेतावनी दी है। खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में है। मैंने इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें आगे की कार्रवाई उनके स्तर से की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed