फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teacher beaten up for molesting girl students, video goes viral

छात्राओं संग छेड़खानी करने वाले शिक्षक की पिटाई, वीडियो वायरल

Thu, 20 Oct 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Teacher beaten up for molesting girl students, video goes viral
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक द्वारा छात्राओं संग छेड़खानी की जाती थी। इसकी जानकारी होने पर छात्राओं के परिवार की महिलाओं ने बुधवार को विद्यालय पर हंगामा किया। शिक्षक की चप्पलों से जमकर पिटाई की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने फूलपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत करा दिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को देर शाम गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दर्जन भर महिलाएं एक व्यक्ति को पीट रही हैं। बीच बचाव करने आए दूसरे व्यक्ति पर भी महिलाएं हमलावर हैं। यह वीडियो प्राइमरी कंपोजिट विद्यालय सरैया थाना कोतवाली फूलपुर का है। बताया जाता है कि महिलाओं द्वारा पीटा जा रहा व्यक्ति उसी विद्यालय में शिक्षक है। उस पर आरोप है कि वह पढ़ने आने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के साथ ही उल्टी-सीधी बात करता है। छात्राएं लगातार इसकी शिकायत अपने परिजनों से कर रही थी। जिस पर बुधवार को दर्जन भर से अधिक महिलाएं विद्यालय पर पहुंच गईं और शिक्षक पर हमला कर दिया। शिक्षक का नाम बीएल यादव बताया गया है। बृहस्पतिवार की सुबह महिलाओं द्वारा शिक्षक की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed