{"_id":"5fb956488ebc3e9b7965b895","slug":"sweaters-not-distributed-as-per-standard-will-be-processed-cdo-azamgarh-news-vns5593834194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के अनुरूप नहीं वितरित किए गए स्वेटर तो होगी कार्रवाई : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के अनुरूप नहीं वितरित किए गए स्वेटर तो होगी कार्रवाई : सीडीओ
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते सीडीओ।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय क्रय समिति की बैठक हुई। बैठक में बेसिक से संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्वेटर उपलब्ध कराने को लेकर योजना बनाई गई।
विज्ञापन
बीएसए अंबरीष कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में स्वेटर उपलब्ध कराने के लिए 68 वेंडरों द्वारा टेंडर किया गया है। जिसमें में से 13 वेंडर क्वालिफाइड पाए गए एवं उक्त 13 वेंडरों द्वारा उपलब्ध कराए गए स्वेटर के नमूनों का मैनुअल जांच किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बीएसए को निर्देश दिए कि उक्त 13 वेंडरों द्वारा जो लेब टेस्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई है, उसकी ऑनलाइन जांच कराते हुए इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो भी वेंडर क्वालिफाइड होंगे, वे उपलब्ध कराए गए स्वेटर के नमूनों के अनुसार स्वेटर की आपूर्ति करेंगे। उसकी गुणवत्ता में किसी प्रकार का अंतर नहीं होना चाहिए। यदि स्वेटर मानक के अनुरूप नहीं पाए जाएंगे तो कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर, बीएसए अंबरीष कुमार सहित अन्य वेंडर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।