फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Swapnil Maurya to be lyricist in untold film

अनकही फिल्म में गीतकार होंगे स्वप्निल मौर्य

Sun, 22 Nov 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Swapnil Maurya to be lyricist in untold film
आजमगढ़। ए आर इंटरटेनमेंट के निर्माता/निर्देशक अरविंद श्रीवास्तव चित्रांश के साथ हिदी फिल्म उद्योग के गीतकार विनोद स्वप्निल मौर्य एवं शंकर पटेल गुजरात और मुंबई से चलकर स्टोरी राइटर फिल्म अनकही (द अनटोल्ड स्टोरी) डॉ. अखिलेश चंद्र से मिले। उन्होंने फिल्म अनकही में गीतकार के लिए अपनी पहल की पेशकश की, जिसे कहानीकार डॉ. अखिलेश चंद्र और डा. गीता सिंह के साथ फिल्म निर्माता अरविंद चित्रांश ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

विनोद स्वप्निल मौर्य हिंदी फिल्म उद्योग के एक जाने-माने नाम हैं, जिनका आजमगढ़ आकर इस फिल्म का हिस्सा बनना एक बहुत बड़ी बात है। छह अक्टूबर को इस फिल्म को लेकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने भी फिल्म के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात कही। यह फिल्म आजमगढ़ के साथ-साथ पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है। डॉ. अखिलेश चंद्र इस श्रेणी में पहले कहानीकार हैं, जिनकी लिखी कहानी पर फ़िल्म अनकही का निर्माण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए एक साथ हो रहा है। इस फिल्म के संगीतकार के लिए फिल्म सांवरिया और ब्लैक जैसे कई बड़ी फिल्मों के म्यूजिक डायरेक्टर मोंटी शर्मा से बात चल रही है और उन्होंने भी अपनी हां कर दी है। फ़िल्म में गीत के लिए बड़े गायक और गायिका से भी बात फाइनल स्टेज में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed