फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Swami Vivekananda's birth anniversary celebrates

जनपद में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम के साथ मनाई

Sat, 13 Jan 2018 12:34 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 13 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda's birth anniversary celebrates
स्वामी विवेकानंद - फोटो : अमर उजाला
जनपद में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा और चित्र पर माल्यापर्ण कर जहां उन्हें याद किया गया वहीं उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत बताया गया। युवा दिवस पर दौड़ और साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष (युवा) सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की साफ-सफाई की। माल्यार्पण के विचार गोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन


रिक्शेवालों, ठेले-खोमचे वालों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा की भारतीय संस्कृति एवं अध्यात्मिक दर्शन को संपूर्ण विश्व में गौरव दिलाने वाले युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणाश्रोत हैं। मयंक कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार यादव, रजनीश कुमार श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव, आकाश गौड़, अभिनव श्रीवास्तव, गौरव प्रसाद श्रीवास्तव, वैभव अस्थाना, अमन श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, संकल्प श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार माहुल के अहरौला रोड स्थित डा. बृजेश राजभर के आवास पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला सह संयोजक रानू प्रताप राणा की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई।

रानू प्रताप राणा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति में नई जान पैदा कर नए युग की शुरुआत की। दिलीप सिंह, धरणीधर पाण्डेय, रजनीश पाण्डेय, संजय मोदनवाल, बृजेश मौर्या, सोनल पाण्डेय, पुनीत राजभर, श्याम सिंह और के सभासद ओम प्रकाश बिन्द आदि रहे।

अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार आदर्श देवकली बाबा स्मारक महाविद्यालय उदैना में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत दौड़ और साइकिल रैली निकाली गई। रैली चादनी चौक, भोगईचा, मतलूबपुर, पखनपुर, हासापुर, शाहपुर आदि जगहों पर पहुंची।

उठो, जागो और चलो का संदेश युवाओं को दिया गया। प्रबंधक जेपी उपाध्याय, डॉ.राजेश रंजन, डॉ.शशिकांत, अनिल चौबे आदि रहे। मां शारदा पीजी कालेज शंभूपुर गहजी में स्वयं सेवको की ओर से सफाई की गई।


डॉ.प्रमोद मिश्रा, दिवाकर सिंह, डॉ.प्रमोद, डॉ.ओमप्रकाश तिवारी आदि रहे। पल्हना प्रतिनिधि के अनुसार 154वीं जयन्ती पर हनुमानगढ़ी लालगंज से जिला प्रचारक अमरनाथ के नेतृत्व में 154 लोगों की निकाली गई साइकिल यात्रा पल्हना धाम पहुंची। जिला महामंत्री भाजपा ध्रुव सिंह और अन्य लोगों ने पुष्पमाला से स्वागत किया। प्रशांत, राजेन्द्र सोनी, विजय सोनकर, अवनीश राव, दिनेश सिंह थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed