फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Surya Pratap Shahi dig Indi alliance said parties that wanted loot country have united

UP Politics: देश को लूटने का वाली पार्टियां एकजुट हो गई हैं... इंडी गठबंधन पर सूर्य प्रताप शाही ने किया कटाक्ष

Mon, 01 Apr 2024 06:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 06:35 PM IST
सार

UP Politics: उन्होंने कहा कि इमरजेंसी लगाकर देश को जेल बना दिया। जबकि भाजपा ने परिवारवाद से अलग हटकर देश की जनता के लिए काम किया है। कहा कि देश को बांटने का काम कांग्रेस ने किया। कितने घर जल गए। 

विज्ञापन
Surya Pratap Shahi dig Indi alliance said parties that wanted loot country have united
प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा कि पारिवारिक पार्टियां मोदी को हराने के लिए एक साथ होकर गठबंधन कर लिया है। सभी ने मिलकर देश को लूटने का काम किया है। घोटाले पर घोटाला किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि पकड़े जाने पर ये लोग परिवार बचाओ भ्रष्टाचार छुपाओ की दिल्ली में रैली की, जहां पर पारिवारिक पार्टियों ने मोदी हटाओ का नारा दिया। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार भ्रष्टाचार हटाओ पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसियां भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोगों की जांच कर रही हैं तो नए-नए भ्रष्टाचार का खुलासा हो रहा है। जिससे विपक्षियों को परेशानी हो रही तो वह विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं। चोर-चोर मौसेरे भाई सभी दिल्ली में एक साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही भ्रष्टाचार गठबंधन का नेतृत्व कर रही है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।

यह पार्टी परिवार वादी पार्टी लगातार लोगों के बीच भ्रम फैला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की रैली में साफ कह दिया था कि हम झुकने वाले नहीं हैं, भ्रष्टाचारियों पर लगातार कार्रवाई होती रहेगी। वहीं, राष्ट्रीय हितों की बात पर राहुल गांधी बोलते कि इस बार मोदी जीते तो लोकतंत्र बदल जाएगा। जबकि कांग्रेस 1984 में ही आग लगाने का काम किया। देश को बांटने का काम कांग्रेस ने किया। कितने घर जल गए।




कहा कि इमरजेंसी लगाकर देश को जेल बना दिया। जबकि भाजपा ने परिवारवाद से अलग हटकर देश की जनता के लिए काम किया है। उन्होंने माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद असदुद्दीन ओवैसी के गाजीपुर पहुंचने के सवाल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसी के पहुंचने से जिसके पूरे हाथ खून और हत्याओं से सने हुए हैं।

सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि वह साफ होने वाले नहीं हैं। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर के मुख्तार मसीहा वाले बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने की बात कही। इस अवसर पर आजमगढ़ सांसद श्रीकृष्ण पाल, लालगंज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह सहित आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed