फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sunil Rajbhar of Mau champion in 12th marathon race

12वीं मैराथन दौड़ में मऊ के सुनील राजभर बने चैंपियन

Sat, 26 Oct 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sunil Rajbhar of Mau champion in 12th marathon race
निजामाबाद में मैराथन दौड़ के समापन पर विजेता को पुरस्कृत करती नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव। - फोटो : AZAMGARH
निजामाबाद। कस्बा के पुरानी तहसील चौक फराहाबाद मोड़ पर शनिवार को सजल दिव्य फाउंडेशन ट्रस्ट एवं अद्भुत ब्रह्म योग समिति की और से 12वीं मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, मऊ, गोरखपुर सहित अन्य जिलों के धावकों ने भाग लिया। मऊ के खिलाड़ी सुनील ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि आजमगढ़ के खिलाड़ी दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। जबकि अंत में विजेताओं को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

12वीं मैराथन दौड़ प्रतियोगिता की शुरूआत ब्रह्म योग सेवा समिति के संयोजक योगी राजेश्वर ने अतिथियों को माला पहनाकर किया। इसके बाद फराहाबाद मोड़ से प्रतियोगिता की शुरूआत नगर पंचायत अध्यक्षा प्रेमा यादव, जिला पंचायत सदस्य विश्वास यादव, मंडल अध्यक्ष डा. शैलेंद्र नाथ यादव और मदनलाल यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन दौड़ नई सड़क से होते हुए सेंटरवा मार्ग से दत्तात्रेय धाम के पास कटवा के पुल से शीतला मंदिर मार्ग होते हुए राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय से होकर पुन: फरहाबाद पहुंच संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में मऊ जिले के सुनील राजभर प्रथम रहे। जबकि दूसरे स्थान पर निजामाबाद तहसील के स्टामरगंज के दीपक पासवान रहे, वहीं निजामाबाद के मोहनपुर खादा के अमित ने तीसरा स्थान हासिल किया गया। प्रथम पुरस्कार के तौर पर सुनील को साइकल प्रदान की गई। संयोजक योगी राजेश्वर ने आभार प्रकट किया। गुरुद्वारा के ग्रंथी बाबा सतनाम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष डा. शैलेंद्र नाथ यादव, डा. सुदर्शन मिश्रा, संतोष गोड़, डा. सुनील प्रजापति, फूल्लुर यादव पहलवान, अमरजीत यादव पहलवान, विपिन यादव, राजाराम प्रजापति, रमेश चंद गुप्ता, मदन लाल यादव, चंद्रेश यादव, शुभम् मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, अजय मिश्रा, बिंदेश्वरी प्रसाद बरनवाल, प्रमोद जायसवाल, बुद्धिराम यादव आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed