{"_id":"f28f9cca2fe4a1a62f9077cf41f96d16","slug":"sun-appeared-in-shade-of-clouds-shivering-from-melting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों की ओट में दिखे सूर्य, गलन से कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों की ओट में दिखे सूर्य, गलन से कंपकंपी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में ठंड का कहर जारी है। ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के स्कूलों को रविवार तक बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को पूरे दिन भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए।
हालांकि तीन बजे के करीब कुछ देर के लिए सूर्य देव बादलों से बाहर आए। इसके बाद बढ़ी गलन से लोग ठिठुर गए। वहीं, नगर में पालिका प्रशासन द्वारा जलवाए जा रहे अलाव नाकाफी साबित हो रहे हैं।
मकर संक्रांति के बाद लोगाें ने ठंड कम होने का अनुमान लगाया था लेकिन इस वर्ष लोगों का अनुमान गलत निकला। शुक्रवार को भी जिले में ठंड का कहर जारी रहा। ठंड को देखते हुए प्रशासन कक्षा आठ तक के स्कूलों को बंद करने का निर्देश पूर्व में ही जारी कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह सड़कों पर कोहरे के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन लोगों को नसीब नहीं हुआ। अपराह्न तीन बजे के बाद किसी तरह सूर्य बादलों के बीच से निकले लेकिन वे ठंड में कहीं से कोई भी कमी लाने में नाकाम साबित हुए। शाम होने के बाद गलन इस कदर बढ़ गई थी कि लोग ठिठुर गए।
नगरपालिका प्रशासन द्वारा चलवाए जा रहे अलाव नाकाफी साबित हो रहे हैं तो दूसरी तरफ स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा लगातार अलाव जलवाए जा रहे हैं। इस क्रम में नरौली-सिधारी मार्ग पर पंजाब ट्रैक्टर्स के तत्वावधान में लगातार अलाव जलवाया जा रहा है। प्रोपराइटर राना बलवीर सिंह ने बताया कि अलाव की व्यवस्था में कमी नहीं होने दी जाएगी।
ठंड लगने से कक्षा सात के छात्र की मौत
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कंजड़ा दिलशादपुर गांव निवासी कक्षा सात के छात्र की गुरुवार की रात ठंड लगने से मौत हो गई। मृत ज्ञानप्रकाश (15) पुत्र स्व. रामदेव यादव दो भाइयों में छोटा था।
गुरुवार की रात करीब ग्यारह बजे उसकी तबियत खराब हुई। इसके बाद परिवार के लोग उसे स्थानीय डाक्टर के यहां ले गए। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।