बलिया: ऑफिस में बने कमरे में फंदे से लटका मिला माइक्रो क्रेडिट कंपनी के मैनेजर का शव
कैशपार माइक्रो क्रेडिट कंपनी के बलिया शाखा में मैनेजर पद पर तैनात मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी विजय कुमार (28) का शव उनके कमरे में पंखे के सहारे लटका हुआ मिला।
विस्तार
बलिया के नगरा कस्बे में स्थित कैशपार माइक्रो क्रेडिट कंपनी के मैनेजर ने रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव ऑफिस में बने कमरे में पंखे पर चादर के सहारे लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
कैशपार माइक्रो क्रेडिट कंपनी के स्थानीय शाखा में मैनेजर पद पर तैनात मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी विजय कुमार (28) का शव उनके कमरे में पंखे के सहारे लटका हुआ मिला। तीन माह पहले ही गाजीपुर जनपद के जखनियां शाखा से इस शाखा में ट्रांसफर होकर आए थे।
कर्मचारियों के साथ में खाया था खाना
ऑफिस परिसर में ही उनका कमरा था। परिसर में रहने वाले सह कर्मचारियों ने बताया कि रविवार दोपहर में खाना खाने के बाद विजय कुमार ने कहा कि आप लोग इधर सो जाओ। मैं अपने कमरे में जा रहा हूं। उसके बाद वो अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद एक कर्मचारी जब किसी काम से एक कमरे में गया तो देखा कि मैनेजर कमरे में पंखे से चादर के सहारे लटके हुए हैं।
पढ़ेंः कल आजमगढ़ में सीएम योगी: करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण
इसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई सुजीत सिंह ने मामले की जांच की। थानाध्यक्ष फोरेंसिक टीम लेकर पहुंच गए और बारीकी से जांच की। मैनेजर ने फांसी क्यों लगाई? यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है। एसओ संजय सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
पढ़ेंः तालाब में घुसी बेकाबू कार, पानी में डूबकर चालक की मौत