{"_id":"5e3860658ebc3e7da46511b2","slug":"sugarcane-slip-will-be-given-to-small-farmers-first-azamgarh-news-vns508706552","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले छोटे किसानों के दी जाएगी गन्ना पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले छोटे किसानों के दी जाएगी गन्ना पर्ची
विज्ञापन
सठियांव। पर्ची में गड़बड़ी की शिकायत और समय पर पर्ची न मिलने से परेशान छोटे किसानों की समस्या को देखते हुए मुख्य गन्ना अधिकारी ने पहले छोटे किसानों को प्राथमिकता के आधार पर्ची दिए जाने का निर्णय लिया है।
चीनी मिल परिक्षेत्र में गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों की संख्या लगभग 29 हजार हैं। इन किसानों में लगभग 13 हजार किसान एडिशनल बांड भरे हैं। इन किसानों को छोटे किसानों के बाद गन्ना आपूर्ति की पर्ची जारी की जाएगी। लगभग 16 हजार किसान साधारण व छोटे किसानों की श्रेणी में आते हैं। इन किसानों को पहले गन्ना आपूर्ति पर्ची दी जाएगी। उसके बाद एडिशनल बांड भरने वाले किसानों का गन्ना क्रय किया जाएगा इससे जहां गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को सुविधा मिलेगी वहीं बांड भरने वाले किसानों को अतिरिक्त गन्ना क्रय करने का अवसर मिलेगा। मुख्य गन्ना अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि चार फरवरी मंगलवार को चीनी मिल बंद रहेगी। इस दौरान मिल में साफ सफाई व मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जिन किसानों के अभिभावक किन्हीं कारण बस इस दुनिया में नहीं रहे, उनके स्थान पर वारिस को गन्ना आपूर्ति व सुविधा भुगतान का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसलिए ऐसे लोग तत्काल अपना खाता और नाम सिंगल करा लें अन्यथा संयुक्त खाते में गन्ना का मूल्य भुगतान नहीं हो पाएगा।