{"_id":"620d2be98b088d11f25baeaa","slug":"sugar-mill-found-closed-notice-issued-to-gm-azamgarh-news-vns6389344136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मिली चीनी मिल, जीएम को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मिली चीनी मिल, जीएम को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने मंगलवार की देरशाम चीनी मिल सठियांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिल का गेट बंद होने पर आक्रोशित किसान बाहर खड़े थे। जिला गन्ना अधिकारी के समझाने पर वह शांत हुए और अंदर पहुंचे। उन्होंने चीनी मिल बंद होने की सूचना नहीं देने पर मिल के जीएम को कारण बताओ नोटिस जारी की। तकनीकी खराबी के कारण करीब 11 घंटे तक चीनी मिल बंद रही। जिससे किसानों को परेशान होना पड़ा।
जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल मंगलवार को अचानक दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव पहुंचे। इस दौरान दर्जनों की संख्या में किसान बाहर खड़े थे। गेट अंदर से बंद था। किसान रोष में थे। उन्होंने पूछा तो किसानों ने बताया कि मिल को बंद कर दिया गया है। इसकी सूचना भी नहीं दी गई है। उन्होंने किसानों को समझाया तब जाकर उनका गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद वह गेट खोलवाकर मिल गए तो पता चला कि तकनीकी खराबी के कारण मिल करीब 4.15 बजे बंद की गई थी। मिल बंदी की सूचना के संबंध में मुख्य अभियंता मायाराम यादव से मौके की स्थिति के संबंध में जानकारी की गई तो बताया कि मिल खराबी की सूचना मुख्य गन्ना अधिकारी को समय से दे दी गई थी। जिसकी सूचना कृषकों को नहीं दी गई। जिला गन्ना अधिकारी ने जीएम को कारण बताओ नोटिस जारी की है। बताया कि मिल में हुई तकनीकी खराबी को दूर कर करीब 3.15 बजे मिल को चालू किया गया।