फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sub inspector died due to inverter current

Azamgarh News: इन्वर्टर के करंट से सब इंस्पेक्टर की मौत

Fri, 12 Sep 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sub inspector died due to inverter current
बांसडीह। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बकवा गांव में शुक्रवार की सुबह इन्वर्टर के करंट से कोलकाता पुलिस में तैनात सब-इंस्पेक्टर रितेश सिंह (32 वर्ष) की मौत हो गई।
विज्ञापन

रितेश सिंह बटालियन नंबर 8, काशीपुर पुलिस लाइन कोलकाता में तैनात थे। छुट्टी पर घर आए थे। सुबह में इन्वर्टर की बैटरी बदल रहे थे। उसी दौरान करंट लगने से बेहोश हो कर गिर पड़े। परिजन इलाज के लिए सीएचसी बांसडीह लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। वहां इमरजेंसी में चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजवा दिया। इस घटना की खबर मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि रितेश मिलनसार और मददगार स्वभाव के थे।
विज्ञापन

परिवार में इकलाैता कमाऊ सदस्य थे : दो भाइयों में रितेश छोटे थे। बड़े भाई रत्नेश सिंह गांव पर रहते है। रितेश की शादी चार वर्ष पूर्व सहतवार थाना क्षेत्र के बिसौली गांव में हुई थी। मृतक का एक तीन साल बेटा शिवांश है। ग्रामीणों ने बताया कि रितेश परिवार के इकलौता कमाऊ सदस्य थे। दोनों भाइयों का संयुक्त परिवार है। बेटे की मौत की खबर लगते ही मां फूलमती देवी बेसुध होकर गिर जा रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी बेटे से कह रही पापा बाजार से आ रहे

पति की माैत के बाद पत्नी अंजली सिंह की हालत खराब हो गई है। वह दौड़कर दरवाजे की तरफ जाती हैं और से कह रही थीं पापा अभी बाजार से आ रहे हैं, कहने के बाद बेहोश हो कर गिर रहीं थीं। सांत्वना देने पहुंची आसपास की महिलाओं को परिवार की महिलाओं की हालत देख समझ नहीं आ रहा है की कैसे शांत करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed