फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students of Azamgarh submitted memorandum to DM demanding withdrawal of fake case from AMU student Sharjeel

एएमयू के छात्र शरजील पर से फर्जी केस वापस लिए जाने की मांग को लेकर आजमगढ़ के छात्रों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 09 Jul 2020 05:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Students of Azamgarh submitted memorandum to DM demanding withdrawal of fake case from AMU student Sharjeel
आजमगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र शरजील उस्मानी को फर्जी केस में फंसाए जाने का विरोध में शिब्ली नेशनल कालेज और डीएवी पीजी कालेज के छात्रों ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बृहस्पतिवार को डीए को सौंपा। जल्द से जल्द रिहा किए जाने की मांग किया। सेराज अहमद ने कहा कि शरजील उस्मानी आजमगढ़ का मूल निवासी है। उसके पिता डा. तारिक उस्मानी शिब्ली नेशनल कालेज में भूगोल विभागाध्यक्ष हैं। बेकसूर छात्र शरजील पर पुलिस ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन किए जाने और दंगा भड़काने का फर्जी आरोप लगाते हुए संगीन धाराओं के तहत गिरफ्तार किया। सेराज ने जल्द से जल्द रिहा किए जाने की मांग की। कमर कमाल ने कहा कि सरकार को फर्जी गिरफ्तारियों पर पाबंदी लगानी चाहिए। उन्होंने निर्दोषों की गिरफ्तारी बंद किए जाने की मांग की। तरुण सुल्तान ने कहा कि शरजील उस्मानी एक होनहार सीधा-साधा छात्र है। सीएए, एनआरसी के तहत उसकी गिरफ्तारी गलत हुई है। शारिक खान आजमी ने कहा कि सरकार बेकसूरों को जेल में डाल रही है और आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही है। हरिकेश यादव ने कहा कि तानाशाही करने वाली यह सरकार अब ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाली है। अब्दुर्रहमान ने राष्ट्रपति और राज्यपाल से शरजील उस्मानी के ऊपर लगी फर्जी धाराए हटाकर उसे रिहा कराए जाने की मांग किया। इस अवसर पर संजय निषाद, कामरान, अबू हमजा, अबू हासिम, मोहम्मद कामरान, मंजर, मिफ्ता खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed