फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students in Azamgarh seeking student union election are in police custody

आजमगढ़ में छात्रसंघ चुनाव की मांग कर रहे छात्र पुलिस हिरासत में

Fri, 12 Feb 2021 05:20 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 12 Feb 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
Students in Azamgarh seeking student union election are in police custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

आजमगढ़ जनपद के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वैन में भरकर पुलिस सबको पुलिस लाइन ले गई। बाद में मुचलका भरकर सभी को रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव को लेकर जिले के डीएवी पीजी कॉलेज, श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज, शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज, शिवाजी पीजी कॉलेज तेरही, श्री गांधी पीजी कॉलेज मलटारी के छात्र शुक्रवार सुबह जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान छात्रों की ओर से जल्द से जल्द चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


विकास यादव और अन्य छात्रों का कहना था कि अन्य जिलों में छात्रसंघ चुनाव के लिए तिथि घोषित हो गई है या चुनाव हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से यहां छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं की जा रही है। पुलिस की ओर से नारेबाजी करने से रोकने पर भी छात्र नहीं माने तो शहर कोतवाली पुलिस ने सभी छात्रों को हिरासत में ले लिया। उन्हें वैन में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया। शहर कोतवाल केके गुप्ता ने बताया कि निजी मुचलके पर छात्रों को छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed