फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   student of azamgarh committed suicide who preparing for JEE in Kota

UP News: कोटा में JEE की तैयारी कर रहे आजमगढ़ के छात्र ने की खुदकुशी, इस कारण से था हताश

Fri, 11 Aug 2023 08:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Aug 2023 08:23 PM IST
सार

आजमगढ़ के आराजीबाग मुहल्ला निवासी मनीष प्रजापति (17) जेईई की तैयारी के लिए कोटा रहता था। बीती रात उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वारदात से कुछ घंटे पहले वो अपने पिता से भी मिला था। 

विज्ञापन
student of azamgarh committed suicide who  preparing for JEE in Kota
मनीष की खुदकुशी से मर्माहत घर पर उसके भाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के एक किशोर ने कोटा (राजस्थान) में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह जेईई की तैयारी कर रहा था। घटना से कुछ घंटे पहले ही वो अपने पिता से मिला था। स्टेशन तक छोड़ने भी आया था। ट्रेन में घटना की जानकारी मिली तो वह वापस कोटा चले गए। बताया जा रहा है कि छात्र टेस्ट में कम नंबर आने से हताश था।

विज्ञापन


आजमगढ़ के आराजीबाग मुहल्ला निवासी मनीष प्रजापति (17) पुत्र संतोष प्रजापति हाईस्कूल उत्तीर्ण करने के बाद जेईई की तैयारी के लिए कोटा राजस्थान चला गया था। डेढ़ साल से वह वहां तैयारी कर रहा था। वह जवाहर नगर पुलिस थानाक्षेत्र के महावीर नगर स्थित एक हॉस्टल में रह रहा था। उसने जिले के एक विद्यालय में इंटरमीडिएट में भी प्रवेश ले रखा था।
विज्ञापन


जिस कोचिंग से वह तैयारी कर रहा था, उसके टेस्ट में नंबर कम आए थे। जानकारी होने पर पिता संतोष प्रजापति गुरुवार सुबह कोटा पहुंचे थे। इसके बाद पिता ट्रेन से घर के लिए रवाना हो गए। वह दिल्ली ही पहुंचे थे कि उनके नंबर पर बेटे की मौत की सूचना आ गई। दिल्ली में ही ट्रेन से उतर कर वह वापस कोटा रवाना हो गए। वहां से बेटे का शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए। मनीष दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई हाईस्कूल का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेडशीट से लगाया था फंदा

हॉस्टल की देखरेख करने वाले के अनुसार, बताया कि मनीष चार महीने पहले ही इस हॉस्टल में आया था। गुरुवार को मिलने आए मनीष के पिता नाराज से लग रहे थे। बताया कि मनीष को शाम को करीब सात बजे मेस में खाना खाते समय अंतिम बार देखा गया था। वहां की पुलिस के अनुसार, मनीष ने बेडशीट से फंदा लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed