फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Student injured in accident dies during treatment

हादसे में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत

Mon, 04 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Student injured in accident dies during treatment
सिधारी थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज के पास रविवार को बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मुबारकपुर थाना के बम्हौर गांव निवासी ओंकार गोंड (16) पुत्र रविंद्र गोंड रविवार को अपने चाचा छविलाल के साथ रानी की सराय थाना क्षेत्र के रोवां गांव गया था। लौटते समय रेलवे ओवरब्रिज के पास बोलेरो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। ओंकार गंभीर रूपसे घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेे जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। किशोर के मौत की सूचना घरपहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाईयों व एक बहन में तीसरे नंबर पर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed