फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Student Army blew effigy of Union Minister

छात्र सेना ने फूंका केंद्रीय मंत्री का पुतला

Thu, 29 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 29 Oct 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Student Army blew effigy of Union Minister
छात्र सेना ने बुधवार को अंबेडकर पार्क में केंद्रीय मंत्री एवं जनरल वीके सिंह का पुतला फूंका। दलितों के खिलाफ वीके सिंह द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ छात्रों ने नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


छात्र सेना के प्रमुख राजनरायन यादव ने कहा कि दलितों का अपमान छात्र सेना बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर किसी भी जाति, धर्म और संप्रदाय का अपमान होता है तो छात्र सेना चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन


ऐसे हर कृत्य का विरोध किया जाएगा। कहा कि उच्च पदों पर बैठे लोगों की तरफ से इस तरह का बयान लोकतंत्र की हत्या के समान है।

छात्रसेना ने मांग की कि जनरल वीके सिंह दलित समुदाय से माफी मांगे और बयान को वापस लें।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री उल्टा सीधा बयान देते हैं

 जबकि प्रधानमंत्री ऐसे बयान देने वालों को कुछ नहीं कहते। जिसके कारण इस तरह के नेताओं का मनोबल और बढ़ता जा रहा है। ऐसे लोगोंे पर अंकुश लगाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर प्रशांत श्रीवास्तव, रविप्रताप यादव, आलोक पाठक, नीलेश साहू, राहुल भारद्वाज, सर्वेश कुमार, विरेंद्र कुमार समत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed