फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Student and woman died in road accidents

सड़क हादसे में छात्र और महिला की मौत

Sun, 12 Jan 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Student and woman died in road accidents
बलरामपुर। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ बाजार और तरवां थाने के बनगांव के पास शनिवार की शाम हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला और छात्र की मौत हो गई। घटना के समय महिला बाइक पर बैठकर जा रही थी। जबकि युवक साइकल से जा रहा था। पुलिस ने दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
विज्ञापन

मृत महिला पार्वती देवी (60) पत्नी रामचंदर जीयनपुर कोतवाली के अजमतगढ़ गांव की रहने वाली थी। वह अपने पोते के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रही थी। जैसे ही अजमतगढ़ बाजार के पास पहुंची कि अनियंत्रित आटोरिक्शा की टक्कर से वह घायल हो गई। जबकि पोता बच गया। परिवार के लोग पार्वती को जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह तीन बेटा और दो बेटियों की मां थी। इसीक्रम में गाजीपुर जिले के सादात थाने के कनेरी गांव निवासी धीरज (18) पुत्र हरिनाथ राजभर शनिवार की शाम को अपनी बुआ को खिचड़ी पहुंचाने जा रहा था। जैसे ही वह तरवां थाने के बनगांव के पास पहुंची कि अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। इंटर का छात्र था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed