फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Struggling for my people is my goal: State General Secretary

अपने लोगों के लिए संघर्ष करना ही मेरा लक्ष्य : प्रदेश महामंत्री

Wed, 13 Jan 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Struggling for my people is my goal: State General Secretary
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रांतीय चुनाव में प्रदेश महामंत्री के पद पर निर्वाचित शांति शरण सि? - फोटो : AZAMGARH
सठियांव। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का प्रदेश महामंत्री बनने के बाद शांति शरण सिंह के जनपद आगमन पर विकास खंड अधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। निर्विरोध चुने गए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि अपने साथियों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए हर वक्त उनके साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि अपने लोगों के लिए संघर्ष करना ही उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन

सठियांव ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी शांति शरण सिंह को लखनऊ में हुए चुनाव के दौरान निर्विरोध चुना गया है। प्रदेश महामंत्री बनने के बाद जब वह जनपद में पहुंचे तो जिले के समस्त ग्राम पंचायत अधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह विकास खंड सठियांव में पहुंचे जहां पर उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बाबू राम पाल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा, सहायक विकास अधिकारी रामकुवर, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष लालचंद यादव, बच्चा सिंह, राधे श्याम सिंह, बिनोद यादव व सोयब प्रधान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed