फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Strong storm - trees fell due to water, electrical system collapsed

तेज आंधी- पानी से गिरे पेड़, विद्युत व्यवस्था चरमराई

Wed, 11 May 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Strong storm - trees fell due to water, electrical system collapsed
जिले में बुधवार को अचानक मौसम बदलने से कई जगहों पर आंधी के साथ बरसात हुई। गर्मी से लोगों को थोड़ा राहत मिला। तेज हवा के कारण कई जगहों पर विद्युत पोल व पेड़ टूटकर गिर गए। कई दिनों से बादलों के लुका छिपी का खेल चल रहा था। बुधवार को दोपहर में भी अचानक मौसम खराब हो गया। हालांकि शहर में आंधी का कोई असर नहीं था केवल बूंदाबांदी ही हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बरसात भी हुआ। इससे लोगों को गर्मी से राहत थोड़ा राहत मिला।
विज्ञापन

मेजवां संवाददाता के अनुसार तेज आंधी और तूफान के चलते फूलपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ और बिजली का पोल गिर गया। जिसके चलते कई घण्टों विद्युत आपूर्ति बाधित रहा। दोपहर बाद आंधी और बारिश से फूलपुर क्षेत्र में आम की फसल को काफी नुकसान हुआ। फूलपुर- माहुल मार्ग पर लोनियाडीह गांव के पास मुख्य मार्ग पर आधी के चलते आम का पेड़ और बिजली पोल गिर गया। इसके चलते माहुल मार्ग पर घंटों जाम रहा।आसपास के लोगों ने वन और बिजली विभाग को सूचना देकर पेड़ को सड़क से हटाने का काम किया। इस दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली भी चमकी। बारिश के दौरान हवा की रफ्तार ज्यादा रही। कई स्थानों पर रास्ते में पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। पेड़ हटाए जाने के बाद आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

ठेकमा संवाददाता के अनुसार बुधवार के हुई बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ की डाल टूटकर रास्ते में गिर गई। ग्रामीणों की मदद से हटाया गया। सब्जी किसानों इस बरसात को वरदान बता रहे हैं। तेज आंधी के साथ बरसात होने से प्रचंड गर्मी में पशु- पक्षियों ने भी राहत की सांस लिया। धान की जरई.डालने के लिए खेतों की जुताई भी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed