फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   stray animals roaming the streets of the city

Azamgarh News: शहर की सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु

Mon, 24 Jul 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
stray animals roaming the streets of the city
शहर की सड़कों पर एक बार फिर छुट्टा पशु नजर आने लगे हैं। हालांकि सीएम ने 31 मार्च तक अल्टीमेटम दिया था कि पशु सड़कों पर न दिखे। डीएम ने भी आदेश का पालन करने को कहा था। लेकिन स्थिति एकदम इसके विपरीत है। खुले आम सड़कों पर घूम रहे पशु यातायात में बाधक बनने के साथ ही हादसे का सबब भी बन रहे हैं। सरकार ने छुट्टा पशुओं को पकड़कर गो आश्रय केंद्रों में रखने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले में 87 पशु आश्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं, जहां वर्तमान में 8500 पशु रखे गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पूर्व सख्त निर्देश दिए थे कि एक भी पशु सड़कों पर नहीं दिखने चाहिए। इसे लेकर डीएम ने भी बैठक में निर्देश दिए थे। लोगों को उम्मीद थी कि छुट्टा पशुओं को पकड़ कर पशु आश्रय व कान्हा गोशाला में रखा जाएगा, लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि बड़ी संख्या में छुट्टा पशु घूम रहे हैं। सड़कों पर छुट्टा पशु झुंड में बैठ रहे और घूमते हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति पैदा हो रही है और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहा है। यही नहीं इनके आपस में भिड़ने के दौरान भगदड़ मच रही है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.एसके सिंह ने बताया कि छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान जारी है। यदि शहर में पशु सड़क पर घूम रहे हैं तो उन्हें भी जल्द पकड़कर गोशालाओं में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed