फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stop at removing dirt from the pool outrage

पोखरे से मिट्टी निकालने पर रोक से नाराजगी

Wed, 13 May 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 13 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Stop at removing dirt from the pool outrage
पोखरी से मिट्टी निकालने पर रोक लगाने से कुम्हारों में रोष है। सोमवार को इस व्यवसाय से जुड़े लोगों ने निजामाबाद तहसील में प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में हुंकार भरी।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कुम्हारों ने उपजिलाधिकारी को बताया कि हम लोग निजामाबाद कस्बे के हुसेनाबाद के निवासी हैं। यहां पर ब्लैक पाटरी से जुड़े लोगों को मिट्टी की किल्लत है। हमारी पुश्तैनी पोखरियों को जिसमें हमारे पूर्वज ब्लैक पाटरी केे जीवांत के लिए मिट्टी निकालते थे, आज मिट्टी निकालने पर रोक लगा दी गई है। इससे ब्लैक पाटरी का उद्योग समाप्त होने के कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


तीन पोखरियों नसीरपुर, भैरोपुर और घूरीपुर से मिट्टी को निकाला जाता था। हमारी मांग है कि इन पोखरियों पर मिट्टी निकालने के लिए लगी रोक को हटाया जाए। इस मौके पर शिवप्रसाद प्रजापति, संदीप कुमार प्रजापति, बृजलाल प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, बद्री प्रसाद प्रजापति, भोलेनाथ प्रजापति, विनोद कुमार प्रजापति, शिवलाल प्रजापति, रामविलास प्रजापति, अजय कुमार प्रजापति, रामनवमी प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed